क्या काला गुड़ सेहत के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:27

सामान्य गुड़ की तरह काले गुड़ में भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस हेल्दी फैट्स, कैल्शियम, कॉपर और जिंक, विटामिन बी आदि जैसे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। जिससे यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने के साथ ही आपको कई गंभीर रोगों से बचाता है।


काला गुड़ खाने से सेहत को मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे-

1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल और दिल स्वस्थ रहता है

चीनी के बजाए अगर आप काले गुड़ का सेवन करते हैं तो यह शरीर में ब्लड प्रेशर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, क्योंकि इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है, साथ ही हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

2. टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है

काले गुड़ का सेवन करने से शरीर को आंतरिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जो कई गंभीर रोगों को जन्म देते हैं।

3. वजन घटाने में सहायक है

काले गुड़ में कैलोरी बहुत कम होती है, यह न सिर्फ चीनी की कमी को पूरा करने में मदद करता है बल्कि पाचन को दुरुस्त करने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद करता है। जिससे आप कैलोरी का सेवन कम करते हैं और अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने में भी लाभकारी है।

4. खून की कमी दूर करने में लाभकारी है

अगर आप नियमित काले गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। यह आयरन से भरपूर होता है, जिससे यह शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में बहुत लाभकारी है।

5. त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है

काला गुड़ खाने से शरीर को नैचुरली डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। यह न सिर्फ चेहरे के कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में लाभकारी है, बल्कि त्वचा को नैचुरल ग्लो भी प्रदान करता है।

6. बालों को मजबूत बनाता है

आयरन से भरपूर होने के कारण काला गुड़ बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में भी फायदेमंद है। यह बालों के रोम और स्कैल्प तक रक्त और पोषक तत्वों के सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। जिससे बालों के रोम को पोषण मिलता है और बालों का झड़ना कम होता है।

7. पेट के लिए फायदेमंद है

अगर आप भोजन के बाद काले गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ भोजन का पाचन बेहतर तरीके से होता है, बल्कि पाचन तंत्र में सुधार होता है। यह कब्ज, पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

8. जोड़ों के दर्द में लाभकारी

कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत प्रदान करने में लाभकारी है। दूध में काला गुड़ मिलाकर पीने से अद्भुत फायदे मिलते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info